फर्जी फर्म बनाकर 1.73 करोड़ की जीएसटी चोरी, महिला मालिक पर केस दर्ज

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 11, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: फर्जी फर्म बनाकर करीब 1.73 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा होने के बाद राज्यकर विभाग के अधिकारी ने स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन में फर्म की मालिक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फर्जी दस्तावेजों के सहारे बड़ी टैक्स धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

राज्यकर अधिकारी दीपक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि केंद्रीय क्षेत्राधिकार में पंजीकृत फर्म एसएस इंटरप्राइजेज को 15 दिसंबर को जीएसटी नंबर जारी किया गया था। फर्म की मालिक के रूप में प्रतापगढ़ जिला के पर्वतपुर गांव निवासी सिम्मी सिंह का नाम दर्ज है। जांच के दौरान जीएसटी पोर्टल पर मौजूद दस्तावेजों में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए।

जांच में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जनवरी 2026 में फर्म ने करीब 6.50 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दिखाई। इसके आधार पर लगभग 1.17 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट अलग-अलग फर्मों को पास किया गया। वहीं ई-वे बिल पोर्टल के अनुसार फरवरी 2026 में करीब 3.20 करोड़ रुपये की सप्लाई के ई-वे बिल जारी किए गए, जिनमें करीब 56.25 लाख रुपये का आईटीसी शामिल था।

इस तरह फर्जी टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए कुल 1.73 करोड़ रुपये की राजस्व हानि का मामला सामने आया। 10 फरवरी को विभागीय टीम ने फर्म के घोषित व्यापार स्थल की जांच की, लेकिन वहां कोई कारोबार नहीं मिला। जांच में बिजली बिल और किरायानामा भी फर्जी पाए गए। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिम्मी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.